छत्तीसगढ़

रायपुर: फटाका दुकानों से बड़ी अनहोनी का खतरा...नियम के विरुद्ध कर रहे व्यापार

Admin2
3 Nov 2020 10:21 AM GMT
रायपुर: फटाका दुकानों से बड़ी अनहोनी का खतरा...नियम के विरुद्ध कर रहे व्यापार
x

छत्तीसगढ़। विगत चार वर्षो से रिहायशी क्षेत्र , घनी आबादी व भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र के व्यस्त मार्गो के किनारे दीपावली त्यौहार के पांच-सात दिन पूर्व शहर के चारो दिशाओ में अवैध रूप से नगर निगम द्वारा प्रस्तावित स्थल के लाइसेंसों पर अवैध फटाका दुकानों का संचालन किया जाता है जो कि अनुचित है. नगर निगम द्वारा प्रस्तावित स्थल के लाइसेंस पर अमानक क्षेत्र व स्थकल पर अवैध फटाका संचालन हेतु उन्हें किसके आदेश या अनुमति से किया जाता है यह जाँच का विषय है. नगर निगम द्वारा प्रस्तावित स्थल के लाइसेंस पर स्पष्ट उल्लेख होने के बावजूद प्रशासन व क्षेत्र के पुलिस थाना द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही न होने से प्रतिवर्ष नगर निगम द्वारा आबंटित स्थल की दुकानों में कमी और चारो दिशाओ में अवैध फटाका दुकानों में बढ़ोत्तरी का मुख्य कारण है. ऐसी अवैध फटाका दुकानों पर कार्यवाही कर बंद क्यों नहीं होती जाँच का विषय है.

नगर निगम द्वारा प्रस्तावित स्थल के लाइसेंस पर अमानक क्षेत्र- स्थल में शहर के चारों दिशाओं में लगने वाली अवैध फटाका दुकान संचालको पर कार्यवाही होने पर ही अंकुश लग सकता है. कार्यवाही होने पर वे सब नगर निगम द्वारा आबंटित स्थल पर अपनी फटाका दुकान नगर निगम द्वारा आबंटित स्थल पर लगाने पर मजबूर होंगे। कार्यवाही नहीं होने पर वर्ष दर वर्ष अवैध फटाका दुकान की बढ़ोतरी में इजाफा होता रहेगा। यातायात की समस्या त्यौहार के समय जटिल होती जाएगी व अनहोनी अप्रिय घटना से आम जनता को बचा पाना बहुत मुश्किल होगा।


Admin2

Admin2

    Next Story