छत्तीसगढ़

रायपुर: सूने मकान से लाखों की चोरी, 2 और आरोपी गिरफ्तार, ₹9.31 लाख का माल बरामद

jantaserishta.com
13 Nov 2026 7:09 PM IST
रायपुर: सूने मकान से लाखों की चोरी, 2 और आरोपी गिरफ्तार, ₹9.31 लाख का माल बरामद
x
रायपुर: दिनांक 02.11.2026 को प्रार्थी सीताराम गुप्ता, उम्र 45 वर्ष, निवासी शुक्रवारी बाजार, बंजारी नगर, रावांभाठा, रायपुर द्वारा थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वह दिनांक 19.10.2026 को दशहरा त्यौहार मनाने अपने परिवार सहित मकान में ताला लगाकर अपने मूल गृहग्राम खटखरी, थाना शाहपुर, जिला मऊगंज, मध्यप्रदेश गया हुआ था।
दिनांक 02.11.2026 को वापस घर लौटने पर देखा कि मकान के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था तथा अंदर रखी आलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। आलमारी के लॉकर में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम चोरी हो चुकी थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 1163/2026, धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी एवं गवाहों के कथन लिए गए। आरोपियों की पतासाजी के लिए सिविल पेट्रोलिंग स्टाफ एवं मुखबिरों को सक्रिय किया गया। लगातार पतासाजी एवं पूछताछ के आधार पर सागर मलिक, मनीषा साहू, राहुल उर्फ ओमप्रकाश निर्मलकर एवं चेतन निषाद को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। उक्त आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम बरामद की गई थी।
प्रकरण में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी एवं चोरी गए अन्य मशरूका की बरामदगी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी, मुखबिर तंत्र एवं कार्रवाई जारी रखी गई। इसी क्रम में प्राप्त साक्ष्यों एवं लगातार पतासाजी के आधार पर मुख्य आरोपी रवि मलिक को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की योजना बनाने तथा चोरी की रकम से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल खरीदना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि चोरी की रकम में से लगभग ₹02 लाख अपने पास रखकर मोटरसाइकिल खरीदी थी तथा बाद में अन्य साथियों के साथ मिलकर इसी मकान में पुनः चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
आरोपी रवि मलिक की निशानदेही पर मेकाहारा पार्किंग में खड़ी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, जिसकी कीमत लगभग ₹75,000 है, बरामद की गई। इसके अतिरिक्त पठारीडीह के पास एक गड्ढे में छिपाकर रखे गए पीले रंग के थैले से लगभग ₹8.50 लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवरात एवं ₹1,150 नगद बरामद कर विधिवत जप्त किए गए।
इसी प्रकार दूसरे आरोपी रामेश्वर वर्मा से पूछताछ करने पर उसने चोरी के बंटवारे में प्राप्त ₹30,000 में से शेष बचे ₹4,900 पेश किए, जिन्हें गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त किया गया। आरोपी द्वारा शेष रकम खर्च करना एवं जुआ खेलने में व्यय करना बताया गया।
इस प्रकार थाना खमतराई पुलिस द्वारा सतत विवेचना, सटीक पतासाजी एवं प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार 04 आरोपियों के अतिरिक्त आज दो और आरोपियों रवि मलिक एवं रामेश्वर वर्मा को गिरफ्तार किया गया है। आज की कार्रवाई में लगभग ₹8.50 लाख के सोने-चांदी के जेवरात, ₹75,000 कीमत की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल एवं ₹6,050 नगद सहित कुल ₹9,31,050 का मशरूका जप्त किया गया है। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।
आज गिरफ्तार आरोपी :
1. रवि मलिक, पिता सुरेन्द्र मलिक, उम्र 31 वर्ष, निवासी बंजारी नगर, बाजार चौक, रावांभाठा, थाना खमतराई, जिला रायपुर।
2. रामेश्वर वर्मा, पिता देवनारायण वर्मा, उम्र 29 वर्ष, निवासी भिलौनी, थाना मारो, जिला बेमेतरा, हाल निवासी बंजारी नगर, रावांभाठा, थाना खमतराई, जिला रायपुर।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story