छत्तीसगढ़

रायपुर : 20 लाख से अधिक की चोरी, कारोबारी के घर चोरों का धावा

Nil dhankar
4 Jun 2026 5:54 PM IST
रायपुर : 20 लाख से अधिक की चोरी, कारोबारी के घर चोरों का धावा
x

रायपुर। खम्हारडीह स्थित गोल्डन होम्स में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात लाखों रुपयों की बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने कारोबारी भरत छाबड़िया के बंगले में धावा बोलकर लाखों का माल पार कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची क्राईम ब्रांच और खम्हारडीह थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, गोल्डन होम्स के गेट नंबर-2 के पास स्थित कारोबारी भरत छाबड़िया के बंगले के बाथरूम की खिड़की तोड़कर चोर घर में दाखिल हुए। वारदात के वक्त कारोबारी भरत छाबड़िया अपने परिवार के साथ घर में ही मौजूद थे। सुबह जब परिवार के सदस्य उठे तो कमरों का सामान बिखरा मिला और अलमारी खुली थी।

परिजनों के अनुसार, चोर करीब 7 से 8 तोला सोने के जेवर, चांदी के जेवरात और लगभग 10 लाख रुपये नगद ले गए। चोरी गए जेवरात की कीमत लाखों में आंकी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही खम्हारडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। क्राइम ब्रांच और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस कॉलोनी के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Next Story