छत्तीसगढ़

RAIPUR: शिव दर्शन करने पहुंची महिला का पर्स चोरी

Nil dhankar
2 Aug 2022 10:37 AM IST
RAIPUR: शिव दर्शन करने पहुंची महिला का पर्स चोरी
x

रायपुर। चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्होंने भगवान के घर यानी मंदिरों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताजा मामला महादेव घाट का है। महादेव घाट में शिव मंदिर दर्शन कर मेले में घूम रहे एक महिला के पर्स से चोर ने सोने के जेवर व नकदी रकम पार कर दी।

डीडी नगर थाने में प्रार्थी संगीता गुप्ता ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। संगीता ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार की शाम महादेव घाट शिव दर्शन के लिए गई हुई थी। भीड़ अधिक थी। महिला ने दो पर्स रखे हुए थे। बड़े बैग में छोटा लेडीज पर्स डाल दिया। थोड़ी देर बाद जब देखा तो पर्स का चेन खुला हुआ था। अंदर रखा छोटा पर्स गायब था। संगीता ने आस-पास खोजा पर पर्स नहीं मिला। पर्स में मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, नकदी रकम और आवश्यक दस्तावेज थे। लगभग 60 हजार की चोरी हुई है।

Next Story