छत्तीसगढ़

रायपुर: सरकारी कर्मचारी को घेरकर बदमाशों ने पीटा, गुंडागर्दी से इलाके में दहशत का माहौल

Admin2
19 July 2021 10:42 AM GMT
रायपुर: सरकारी कर्मचारी को घेरकर बदमाशों ने पीटा, गुंडागर्दी से इलाके में दहशत का माहौल
x

छत्तीसगढ़। रायपुर में बदमाशों की गुंडागर्दी का एक और वीडियो सामने आया। इस वीडियो में कुछ लोग महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारी अभिषेक सिंह से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि अभिषेक सिंह से पुरानी रंजिश में मारपीट की गई है। घटना आमानाका थाना क्षेत्र का है, जहां चार बदमाशों ने महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारी अभिषेक सिंह पर पत्थर-डंडे से हमला कर दिया। आरोप है कि बदमाशों ने मारपीट करने के बाद गला दबाने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक विवाद की वजह पुरानी रंजिश थी। पहले हुए किसी विवाद को लेकर बदमाशों ने सरेराह सड़क पर घेरकर अभिषेक सिंह की पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग अभिषेक सिंह हो घेरकर पिटाई कर रहे हैं।

इस मामले में शिकायत करने पर आमानाका पुलिस ने मारपीट और हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Next Story