छत्तीसगढ़

रायपुर: छड़ लोड ट्रक लेकर फरार हुआ ड्राइवर, सुपवाईजर ने थाने में की शिकायत

Nil dhankar
12 Sept 2021 3:26 PM IST
रायपुर: छड़ लोड ट्रक लेकर फरार हुआ ड्राइवर, सुपवाईजर ने थाने में की शिकायत
x

रायपुर। रायपुर से भिलाई के लिए सरिया लेकर निकला चालक वाहन समेत लापता हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक भनपुरी रायपुर निवासी दशरह पाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह ब्यास तालाब भनपुरी के पास स्थित गुड्स केरियर में सुपवाईजर है। 23 अगस्त को गाड़ी नंबर सीजी 04 एम एक्स 8319 गाड़ी ड्राईवर कृष्णा कुमार सोनी निवासी रायपुर भनपुरी ने गाड़ी में छड़ लोड करके भिलाई के लिए निकला था । माल भिलाई इंजीनियरिंग कर्पोरेशन पहुंचाना था लेकिन 11 सितंबर तक माल नही पहुंचा। प्रार्थी को संदेह है कि 65 हजार 690 रुपये का माल को वाहन चालक ने रास्ते में किसी और को बेचकर फरार हो गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक कृष्णा कुमार सोनी निवासी खमतराई रायपुर के खिलाफ धारा 407 के तहत अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Next Story