छत्तीसगढ़
रायपुर: रिश्वत की रकम फेंक गया राज्यस्व अधिकारी, जब महिला ने की अफसरों से शिकायत
Nil dhankar
4 March 2022 1:46 PM IST

x
रायपुर। बिरगांव नगर निगम के अछोली में महिला द्वारा बीरगांव निगम के राजस्व अधिकारी पर घूसखोरी का आरोप लगाया। दरअसल महिला अपने मकान का टैक्स पटाने के लिए गई थी जहां महिला के अनुसार अधिकारी द्वारा उससे 800रु के मकान टैक्स हेतु 8000रु मांगा गया। महिला द्वारा असमर्थता जताने पर उसे नियमो का हवाला देकर टैक्स न काटने की धमकी दी गई जिसपर महिला ने आनन फानन में रकम जुटाकर टैक्स अधिकारी को दिया और उसके बाद अधिकारी द्वारा टैक्स लिया गया। इसके बाद महिला ने बताया कि उनके द्वारा इसकी शिकायत नगरनिगम के अधिकारियों से करने पर उस टैक्स अधिकारी उसके घर के बाहर रिश्वत की रकम को फेक कर चला गया। संबंधित विषय पर हमारे संवाददाता ने जब निगम आयुक्त से संज्ञान लिया तो उन्होंने घटना की पुष्टि की और पूरे मामले की जांच करने की बात कही।
Next Story





