छत्तीसगढ़

रायपुर का तापमान 41°C

Nil dhankar
8 April 2025 8:40 AM IST
रायपुर का तापमान 41°C
x

रायपुर। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर शहर में आज आकाश मुख्यतः साफ रहेगा. दिन का अधिकतम तापमान करीब 41°C और रात का न्यूनतम तापमान करीब 25°C के आसपास रहने की संभावना है. हल्की हवा के साथ कहीं–कहीं गरज-चमक और छींटे पड़ने की संभावना बनी रहेगी. वहीं प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा.

बता दें कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है. कहीं गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी बिहार से उत्तर तेलंगाना तकएक द्रोणिका मौजूद है.

इसके अतिरिक्त उत्तर मध्य महाराष्ट्र से दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई में व्यापक द्रोणिका है. इसके प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.

Next Story