छत्तीसगढ़

रायपुर T20: न्यूजीलैंड को लगा छठा झटका, आधी टीम सिमटी

Shantanu Roy
23 Jan 2026 8:43 PM IST
रायपुर T20: न्यूजीलैंड को लगा छठा झटका, आधी टीम सिमटी
x
वीर नारायण सिंह स्टेडियम में चल रहा रोमांचक मुकाबला
New Delhi. नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 23 जनवरी को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खेला जा रहा है। शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड की टीम ने 12.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 129 रन बना लिए हैं। क्रीज पर मार्क चैपमैन को हार्दिक पंड्या ने आउट करके न्यूज़ीलैंड का 6वा विकेट गिरा दिया। टीम को बड़े स्कोर की ओर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।


इससे पहले दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला 21 जनवरी को नागपुर में खेला गया था, जहां भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 48 रनों से मात दी थी। उस जीत के साथ भारत सीरीज में 1-0 की बढ़त ले चुका है। आज का मुकाबला जीतकर भारतीय टीम सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त बनाने के इरादे से मैदान में उतरी है। रायपुर टी20 के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। चोटिल अक्षर पटेल को इस मुकाबले से बाहर रखा गया है, जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को
वर्कलोड मैनेजमेंट
के तहत आराम दिया गया है। इन दोनों की जगह कुलदीप यादव और युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम ने भी अपनी प्लेइंग-11 में तीन बदलाव किए हैं, ताकि सीरीज में वापसी की जा सके।

अगर भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 13 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड ने 10 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। तीन मैच टाई रहे हैं, जो दोनों टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा को दर्शाता है। भारतीय टीम के फुल स्क्वॉड में सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई और हर्षित राणा शामिल हैं। वहीं न्यूजीलैंड की टीम मिचेल सेंटनर की कप्तानी में इस मुकाबले में भारत को कड़ी टक्कर देने के इरादे से खेल रही है। रायपुर में खेले जा रहे इस मुकाबले को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और क्रिकेट प्रेमी एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद कर रहे हैं।
Tagsरायपुर T20 मैचभारत बनाम न्यूजीलैंडवीर नारायण सिंह स्टेडियमट्रैफिक जामक्रिकेट फैंसहार्दिक पांडयाअभिषेक शर्माछत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशनसुरक्षा व्यवस्थाट्रैफिक रूटRaipur T20 MatchIndia vs New ZealandVeer Narayan Singh StadiumTraffic JamCricket FansHardik PandyaAbhishek SharmaChhattisgarh Cricket AssociationSecurity ArrangementsTraffic Routeसूर्यकुमार यादवहार्दिक पंड्याकुलदीप यादवहर्षित राणामार्क चैपमैनमिचेल सेंटनरT20 सीरीजSuryakumar YadavKuldeep YadavHarshit RanaMark ChapmanMitchell SantnerT20 Seriesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story