छत्तीसगढ़

रायपुर: मेडिकल कॉम्प्लेक्स में कई थोक और रिटेल दवा दुकानों में सरप्राइज चेकिंग

jantaserishta.com
5 May 2026 9:45 PM IST
रायपुर: मेडिकल कॉम्प्लेक्स में कई थोक और रिटेल दवा दुकानों में सरप्राइज चेकिंग
x
छत्तीसगढ़.

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा संचालित 15 दिवसीय सघन जांच अभियान “सही दवा शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार” के अंतर्गत जिले में औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं अवैध बिक्री पर नियंत्रण हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार गठित औषधि प्रकोष्ठ की टीम ने आज रायपुर स्थित ओल्ड मेडिकल कॉम्प्लेक्स में विभिन्न थोक एवं रिटेल दवा प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान औषधि निरीक्षकों द्वारा मेडिकल फर्मों के लाइसेंस, भंडारण व्यवस्था (स्टोरेज कंडीशन) तथा अनुज्ञप्ति शर्तों की गहन जांच की गई। विशेष रूप से मादक एवं मनःप्रभावी (NDPS) श्रेणी की दवाइयों जैसे कोडीन सिरप, अल्प्राजोलम, ट्रामाडोल एवं नाइट्रोजेपाम टैबलेट्स के क्रय-विक्रय अभिलेखों की बारीकी से जांच की गई। साथ ही मेडिकल परिसरों में एमटीपी (MTP) किट के रिकॉर्ड की भी जांच की गई।
इस दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर उनका परीक्षण किया गया तथा आगे विस्तृत जांच की प्रक्रिया जारी है। जांच में किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम तथा संबंधित नियमों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story