छत्तीसगढ़

रायपुर: आवारा कुत्तों ने बच्चे को बनाया निशाना, मांस नोंचकर चबाया

jantaserishta.com
19 Feb 2025 9:46 AM IST
रायपुर: आवारा कुत्तों ने बच्चे को बनाया निशाना, मांस नोंचकर चबाया
x
दिल दहलाने वाली घटना.
रायपुर: राजधानी रायपुर में डॉग बाइट का मामला सामने आया है. दलदल सिवनी के आर्मी चौक में आवारा कुत्तों ने 6 साल के बच्चे पर जानलेवा हमला कर दिया. आवारा कुत्तों ने बच्चे के सिर और पीठ का मांस नोच खाया है. गंभीर हालत में बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.
यह घटना 13 फरवरी की देर शाम की है. इलाके के बच्चे आर्मी चौक पर खेल रहे थे, तभी आवारों कुत्तों ने एक बच्चे पर हमला कर दिया. तीन आवारा कुत्ते दस मिनट तक बच्चे को नोचते रहे. साथी बच्चों ने पीड़ित बच्चे के पिता को घटना की जानकारी दी. इसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा. जानकारी के मुताबक, कुत्तों के हमले से उनके शरीर में 200 से ज्यादा छेद हुए हैं. वहीं सिर और पीठ का मांस नोच खाया है. इस घटना के बाद कॉलोनी के लोग सहमे हुए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story