छत्तीसगढ़

रायपुर: चोर की हत्या, वीडियो

Nil dhankar
27 April 2024 4:30 PM IST
रायपुर: चोर की हत्या, वीडियो
x

रायपुर। चोर की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 19 अप्रैल को सुबह एक व्यक्ति का शव बाजार पारा तिल्दा में मिला। जिसका थाना तिल्दा नेवरा में मर्ग क्र 41/24 धारा 174 जा फौ. के तहत कायम कर पचनामा कार्यवाही कर PM कराया गया। मृतक के शरीर में संदेहास्पद चोट होने से PM रिपोर्ट को क्यूरी कराया गया। जिसमे डॉक्टर द्वारा मृतक के शरीर में गंभीर प्रकृति की चोट होना पाया गया।

वही मर्ग जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगो से पूछताछ कर कथन लिया गया। जिन्होंने बताया कि 18 अप्रैल की रात्रि करीबन 01 बजे मोहल्ले का नवीन विश्वकर्मा अपने घर के सामने गली में दीपक यादव को मोहल्ले में चोरी करने के लिए आया तेरे को आज बताऊंगा खून कैसे होता है कहकर दोनों आपस में लड़ाई कर रहे थे। इस दौरान दीपक यादव की हत्या हो गई।

आरोपी नवीन विश्वकर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध करना कबूल किया।


Next Story