छत्तीसगढ़

रायपुर: इस इलाके में फिर हुई चाकूबाजी...एक की हालत गंभीर

Admin2
29 Oct 2020 10:34 AM IST
रायपुर: इस इलाके में फिर हुई चाकूबाजी...एक की हालत गंभीर
x
शराब को लेकर हुआ विवाद

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डीडीनगर इलाके में चाकूबाजी की वारदात हुई है. चाकूबाजी की इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज जारी है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीती रात तीन बदमाश डीडीनगर इलाके के छोटे बच्चों से शराब मांग रहे थे, जिन्हें युवक तरुण देवांगन ने रोकने की कोशिश की, तो बदमाशों की तरुण से विवाद हो गया. इसी विवाद के चलते बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में उसके सीने, पेट और जांघ में गहरी चोटें आई है. फिलहाल डीडीनगर पुलिस ने थाने में हत्या का प्रयास का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर ही है.


Next Story