छत्तीसगढ़

रायपुर एसएसपी का पुलिस अफसरों को निर्देश, किरायेदारों की सूची करें तैयार

Nil dhankar
8 April 2022 1:52 PM IST
रायपुर एसएसपी का पुलिस अफसरों को निर्देश, किरायेदारों की सूची करें तैयार
x

रायपुर। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने आज सिविल लाइन में सभी राजपत्रित अधिकारी और थाना प्रभारियों की बैठक ली. बैठक में कई विषयों को लेकर चर्चा की गई. साथ ही कई विषयों को लेकर एसएसपी ने सभी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए. जिसमें मुख्य रूप से सट्टेबाजों पर लगाम लगाने को लेकर विशेष निर्देश दिया गया.

एसएसपी ने सभी थाना प्रभारी और राजपत्रित अधिकारी को सट्टेबाजों के खिलाफ धरपकड़ अभियान तेज करने की बात कही और साथ ही उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की बात कही. एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में नवरात्रि, राम नवमी सहित अन्य त्योहारों है. इसको लेकर विशेष सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी रखने की बात कही.

इसके अलावा उन्होंने गुम मोबाइल को लेकर साइबर सेल की टीम को तत्काल कार्रवाई करते हुए इस पर काम करने की हिदायत दी. इसके अलावा अन्य राज्यों से आए हुए लोग जो किराये से रहते हैं, उनकी सूची बनाने पर विशेष जोर देने की बात कही.



Next Story