छत्तीसगढ़

गपशप और मोबाइल में व्यस्त जवानों को रायपुर एसएसपी ने लगाई फटकार

Nil dhankar
29 Oct 2024 10:02 AM IST
गपशप और मोबाइल में व्यस्त जवानों को रायपुर एसएसपी ने लगाई फटकार
x

रायपुर। राजधानी रायपुर में रात्रि गश्त में लापरवाही और चौक-चौराहों से जवानों के नदारद रहने की शिकायतों के बाद एसएसपी डॉ. संतोष सिंह रात्रि गश्त पर निकले। वे प्रत्येक गश्त पॉइंट पर खुद गए। इस दौरान कुछ जगह जवानों का रवैया ढुलमुल मिला। कुछ जवान अंधेरे में बैठकर गपशप कर रहे थे,तो कुछ मोबाइल पर रील देख रहे थे।

कुछ बातचीत में ऐसे मशगूल थे कि सड़क पर आने-जाने वालों पर नजर नहीं थीं। एसएसपी ने ऐसे जवानों को जमकर फटकार लगाई। चार जवानों को नोटिस जारी किया। जबकि मुस्तैद तीन जवानों की पीठ थपथपाते हुए प्रशंसा पत्र देने की बात कही। थानों की पेट्रोलिंग टीम को रिस्पांस टाइम सुधारने समेत एक दर्जन बिंदुओं पर निर्देश दिया।

एसएसपी तेलीबांधा तालाब से बाइक पर गश्त शुरू की। शहर के 51 गश्त पॉइंट होते हुए जयस्तंभ चौक पर रात 2:30 बजे गश्त खत्म की। उनके साथ आईपीएस अमन झा भी थे।

Next Story