छत्तीसगढ़

रायपुर: तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने बाइक को मारी ठोकर, युवक का पैर टूटा

Nil dhankar
18 Sept 2022 9:31 AM IST
रायपुर: तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने बाइक को मारी ठोकर, युवक का पैर टूटा
x

रायपुर। देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक शहर के घड़ी चौक में तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने बाइक सवार युवक को अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में युवक के पैर में चोट लगी, जिसमें पैर टखने के ऊपर से टूट गया। वही मौके पर राहगीर रुके और घायल युवक की मदद कर उसे ऑटो से मेकाहारा ले जाया गया है। वही मौके पहुंचे लोगों ने 108 को भी घटना की सूचना दी।घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि एम्बुलेंस चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चला रहा था और बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी।

ट्रेन से कटकर 2 लोगों की मौत

कचना रेलवे फाटक के पास ट्रेन से कटकर 2 लोगों की मौत हो गई। यह घटना रात करीब 11 बजे के बाद की है। इसकी सूचना पर खमतराई पुलिस मौके पर जाकर आगे की कार्रवाई की। इनमें से एक मृतक की शिनाख्त हो गई है। उसका नाम राजीव सिंह 40 वर्ष कचना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी है और दूसरा अज्ञात बताया जा रहा है।

Next Story