छत्तीसगढ़

रायपुर एसपी ने बीरगांव नगर निगम मतदान क्षेत्र का किया भ्रमण

Nil dhankar
13 Dec 2021 7:18 PM IST
रायपुर एसपी ने बीरगांव नगर निगम मतदान क्षेत्र का किया भ्रमण
x

रायपुर। आगामी बीरगांव नगर निगम मतदान के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा बीरगांव नगर निगम मतदान क्षेत्र का भ्रमण कर नगर पुलिस अधीक्षक उरला विश्व दीपक त्रिपाठी, थाना प्रभारी खमतराई अश्वनी राठौर एवं थाना प्रभारी उरला भरत बरेठ को मतदान संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बीरगांव नगर निगम क्षेत्र के मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम एवं मतपेटी वितरण केन्द्रों का भ्रमण व निरीक्षण कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।





Next Story