छत्तीसगढ़

रायपुर एसपी ने दिए होटलो, लॉज में चेकिंग के निर्देश

Shantanu Roy
26 Sept 2021 11:03 PM IST
रायपुर एसपी ने दिए होटलो, लॉज में चेकिंग के निर्देश
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। राजधानी के एसपी प्रशांत अग्रवाल द्वारा आगामी त्यौहारों को देखते हुए अपराधों की रोकथाम सहित कानून व शांति व्यवस्था के मद्देनजर सायबर सेल की टीम को जिला रायपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में स्थित समस्त होटल, लाॅज, ढ़ाबा एवं रेस्टोरेंट को रात्रि में चेकिंग करने निर्देशित किया गया है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध एवं प्रभारी सायबर सेल के निर्देशन में सायबर सेल रायपुर की टीम द्वारा होटल, लाॅज, ढ़ाबा एवं रेस्टोरेंट को चेक करने के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की भी चेकिंग की जा रहीं है।

Next Story