छत्तीसगढ़

रायपुर एसपी ने सायबर सेल कार्यालय और गंज थाना का किया आकस्मिक निरीक्षण

Nil dhankar
16 Oct 2021 9:34 PM IST
रायपुर एसपी ने सायबर सेल कार्यालय और गंज थाना का किया आकस्मिक निरीक्षण
x

रायपुर। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा आज थाना गंज परिसर स्थित सायबर सेल कार्यालय एवं थाना गंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा सायबर सेल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान प्रभारी सायबर सेल को अपराधियों के संबंध में दस्तावेज संकलन कर रिकार्ड संधारण करने के साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए गए।

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना गंज के निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी गंज को क्षेत्र में घटित होने वाले अपराधों की प्रवृत्ति और कारण की जानकारी प्राप्त की तथा क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों व बस्तियों तथा कॉलोनियों के विषय में जानकारी प्राप्त करने के साथ ही थानों के कार्यकलापों की समग्र समीक्षा की गई तथा थाने में आने वाले आवेदकों पीड़ितों के साथ बेहतर व्यवहार करने एवं जन सामान्य के मध्य पुलिस की बेहतर एवं विश्वसनीय विस्थापित करने में सभी थाना एवं थाना स्टाफ को पूरी संवेदनशीलता से कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।

Next Story