छत्तीसगढ़
रायपुर दक्षिण उपचुनाव, कांग्रेस उम्मीदवार के नाम का ऐलान कब करेगी? जानें बड़ा अपडेट
jantaserishta.com
20 Oct 2024 9:30 PM IST

x
ये दावेदार हैं सबसे आगे.
रायपुर: रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की रविवार को राजीव भवन में बैठक हुई। जिसमें रायपुर दक्षिण के प्रत्याशी चयन पर चर्चा हुई। पीसीसी दावेदारों के नामों का पैनल बनाकर केंद्रीय नेतृत्व को भेजेगी। इसके बाद प्रत्याशी का नाम जारी किया जाएगा। चर्चा है कि कांग्रेस प्रत्याशी का नाम सोमवार-मंगलवार को जारी किया जा सकता है।
प्रत्याशी चयन को लेकर क्षेत्र के नेता-कार्यकर्ताओं ने पहले ही पैराशूट प्रत्याशी नहीं उतारने की बात कही है। 2023 विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी ने बाहरी प्रत्याशी को ही मैदान में उतारा था। जिसका खमियाजा भी कांग्रेस को भुगतना पड़ा था। कांग्रेस की ओर से जो तीन नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है, वो तीनों इसी क्षेत्र के हैं।
आज की बैठक में कुल 14 दावेदारों के नाम आए थे। जिनमें प्रमोद दुबे, आकाश शर्मा, कन्हैया अग्रवाल और ज्ञानेश शर्मा के नाम को लेकर चर्चा हुई। नेताओं का कहना है कि टिकट को लेकर प्रमोद दुबे और आकाश शर्मा में ही कांटे की टक्कर है। बैठक में शामिल लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष को नाम फाइनल कर भेजने की बात पर सहमति जताई।
Tagsरायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनावकांग्रेसप्रमोद दुबेआकाश शर्माRaipur South Assembly by-electionCongressPramod DubeyAkash Sharma
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





