छत्तीसगढ़

रायपुर: शाहरुख खान का पुतला फूंका गया

Nilmani Pal
28 Dec 2022 2:37 AM GMT
रायपुर:  शाहरुख खान का पुतला फूंका गया
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के आदेश पर छत्तीसगढ़ के शिवसैनिको ने 50 से ज्यादा जगह पर पठान फ़िल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन कर शाहरुख खान के पुतला दहन किया। उसी कड़ी आज मंगलवार को अभनपुर विधानसभा के शिवसेना अध्यक्ष रविकांत तारक(सोनु दिवाना),व अभनपुर विधानसभा उपाध्यक्ष त्रिलोकी साहू के नेतृत्व मे शिवसैनिको ने शाहरूख खान की फिल्म पठान का विरोध करते हुए उग्र प्रदर्शन किया।

अभनपुर के बस स्टेशन पर पठान फ़िल्म में भगवा के अपमान का व बेशर्म रंग गाने के विरोध में फिल्म अभिनेता शाहरूख खान के पोस्टरों पर कालिख पोतकर अश्लील चित्रों की होली जलाई साथ ही शाहरुख खान के पुतला के शव यात्रा निकालकर अभनपुर बस स्टेशन में दहन किया गया सिनेमाघरों में फिल्म पठान लगने पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी शिवसेना अभनपुर विधानसभा अध्यक्ष रविकांत तारक(सोनु दिवाना) ने पठान फ़िल्म के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि पठान फिल्म में अर्द्धनग्न कपड़े पहनकर फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की विकनी पहनकर हिन्दू सनातन धर्म का अपमान किया है। और शिवसेना के अभनपुर विधान सभा अध्यक्ष रविकांत तारक(सोनु दिवाना) ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक पठान फ़िल्म से भगवा रंग और बेशर्म गाना को नही हटाया जाता तब तक हमारा विरोध प्रर्दशन लगातार जारी रहेगा और आने वाले समय मे अभनपुर विधानसभा में जगह जगह पुतला दहन कर पठान फ़िल्म का विरोध करेंगे अगर फ़िल्म से भगवा रंग को आपत्तिजनक दिखाया गया उसको और बेशर्म रंग के गांना को हटाया नही गया तो शिवसेना रायपुर जिले के किसी भी सिनेमा घर में पठान फिल्म नहीं लगने देंगे।

Next Story