छत्तीसगढ़

रायपुर: 9वीं के छात्र की तलाश जारी

Nilmani Pal
27 Sep 2024 7:35 AM GMT
रायपुर: 9वीं के छात्र की तलाश जारी
x

रायपुर raipur news। रायपुर के खारुन नदी में 9वीं का छात्र बह गया है, जिसका दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। बताया जा रहा है कि स्कूल के नाम से घर से निकला था, लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंचा। खारुन नदी चला गया। SDRF की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है। मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है। Kharun River

जानकारी के मुताबिक, छात्र ईश्वर वर्मा (14) घर से करीब साढ़े 9 बजे बैग लेकर स्कूल जाने के लिए निकला था। कुछ देर बाद वह कॉपी भूल गया हूं, कहकर वापस घर आ गया। इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ निकल गया। Muzgahan Police Station

बताया जा रहा है कि ईश्वर वर्मा स्कूल न जाकर दोस्तों के कहने पर नदी में नहाने चला गया। सभी लड़के नदी में नहाने के बाद वापस निकलने की तैयारी में थे। इसी दौरान ईश्वर गहरे पानी में चला गया। ये घटना दोपहर 12 बजे के आसपास की है। बताया जा रहा है कि नदी में ईश्वर कुछ देर तक तैरने की कोशिश की, लेकिन कुछ देर बाद हलचल बंद हो गई। दोस्तों ने फौरन डॉयल-112 को सूचना दी। मुजगहन पुलिस और SDRF के गोताखोर दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब मौके पर पहुंचे।


Next Story