छत्तीसगढ़
रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान: 6 असामाजिक तत्व गए जेल, 2 फरार आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
24 Feb 2026 12:07 AM IST

x
छग
Raipur (Rural). रायपुर (ग्रामीण)। आगामी होली पर्व के मद्देनज़र रायपुर ग्रामीण पुलिस ने शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाते हुए व्यापक कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में थाना तिल्दा-नेवरा, धरसींवा और विधानसभा क्षेत्रों में यह अभियान संचालित किया गया। अभियान के तहत असामाजिक तत्वों, फरार आरोपियों, वारंटियों और सक्रिय चाकूबाजों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए गए।
पुलिस के अनुसार, थाना तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के मोहभट्ठा पारा नेवरा, पुरानी बस्ती तिल्दा, सासाहोली और ग्राम टंडवा में कुछ व्यक्तियों द्वारा जबरन विवाद, गाली-गलौज और मारपीट की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संबंधित व्यक्तियों को समझाइश दी गई, लेकिन उनके उग्र व्यवहार और शांति भंग करने की स्थिति को देखते हुए कुल 6 असामाजिक तत्वों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल निरुद्ध कर दिया गया।
इसी क्रम में, लगभग 5 माह से फरार चल रहे दो आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। थाना तिल्दा-नेवरा में दर्ज अपराध क्रमांक 554/2026 के तहत आरोपियों पर घर में जबरन प्रवेश, गाली-गलौज, धमकी और मारपीट के आरोप थे। विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी विवेक वर्मा और योगेश सेन को पकड़ लिया। विधिसम्मत कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
अभियान के दौरान न्यायालय द्वारा जारी स्थायी और गिरफ्तारी वारंटों की तामिली पर भी विशेष ध्यान दिया गया। पुलिस टीमों ने लगातार दबिश देकर 7 वारंटियों को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार किया। न्यायालय में प्रस्तुत करने के उपरांत सभी वारंटियों को जेल दाखिल किया गया।
थाना धरसींवा क्षेत्र में पुलिस ने 13 सक्रिय चाकूबाजों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि ये सभी व्यक्ति पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं और क्षेत्र की शांति के लिए खतरा बन सकते थे। वहीं, थाना विधानसभा क्षेत्र में 3 अन्य आपराधिक तत्वों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया।
रायपुर ग्रामीण पुलिस का कहना है कि इस विशेष अभियान का उद्देश्य होली जैसे प्रमुख त्योहार के दौरान आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
Tagsरायपुर ग्रामीण पुलिसहोली सुरक्षा अभियानश्वेता श्रीवास्तव सिन्हारायपुर ग्रामीण कार्रवाईतिल्दा-नेवरा पुलिसफरार आरोपी गिरफ्तारवारंटी गिरफ्तारचाकूबाजों पर कार्रवाईधरसींवा पुलिसविधानसभा थानाप्रतिबंधात्मक कार्यवाहीकानून व्यवस्था रायपुरहोली पर्व सुरक्षाअसामाजिक तत्व जेलपुलिस अभियान छत्तीसगढ़अपराध नियंत्रणशांति व्यवस्थाग्रामीण पुलिस न्यूजरायपुर अपराधगिरफ्तारी कार्रवाईत्योहार सुरक्षापुलिस सख्तीअपराधियों पर नकेलबीएनएसएस धारा 170रायपुर समाचारRaipur Rural PoliceHoli Security CampaignShweta Srivastava SinhaRaipur Rural ActionTilda-Nevara Policeabsconding accused arrestedwarrant arrestedaction against knife attackersDharsiwa PoliceVidhansabha Police Stationrestrictive actionlaw and order RaipurHoli festival securityanti-social elements jailedpolice campaign Chhattisgarhcrime controlpeace and orderrural police newsRaipur crimearrest actionfestival securitypolice strictnesscrackdown on criminalsBNSS Section 170Raipur News
Next Story





