छत्तीसगढ़

रायपुर: सोने की चेन की लूट, जांच में जुटी पुलिस

Nil dhankar
27 April 2022 11:40 AM IST
रायपुर: सोने की चेन की लूट, जांच में जुटी पुलिस
x

रायपुर। राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर इलाके में प्रापर्टी डीलर की पत्नी से लूट की वारदात हुई है। आंख में मिर्ची पाउडर डालकर वारदात को अंजाम दिया गया। हरिकेश पालीवाल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे।

मिली जानकारी के अनुसार हरिकेश पालीवाल देवेन्द्र नगर सेक्टर-4 रायपुर में रहे हैं। वे प्रापटी डीलिंग का काम करते हैं। सोमवार सुबह तकरीबन वह पत्नी संतोष पालीवाल के साथ मार्निंग वाक मे जाने के लिए निकले थे। पत्नी संतोष पालीवाल गेट से लगे गमलों में पानी डाल रही थी। उसी समय एक युवक आया। आंखो मे मिर्ची पाउडर डालकर गले मे पहनी सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। महिला चिल्लाई तो उसका बेटा भी बाहर आया। लेकिन तब तक आरोपित मौके से भाग गया था।

Next Story