छत्तीसगढ़

रायपुर: बाइक चालक के साथ लूट की वारदात, 4 लूटेरे हिरासत में

Nilmani Pal
23 March 2022 10:40 AM IST
रायपुर: बाइक चालक के साथ लूट की वारदात, 4 लूटेरे हिरासत में
x
छग

रायपुर। वीआइपी क्षेत्र में लूटेरों के आतंक का मामला सामने आया है। बाइक चालक को रोककर उससे लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने चार आरोपितों को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। सिविल लाइन थाने में शनि शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शनि का मोबाइल और चार हजार रुपये लूट लिया गया था। बाइक सवार सुबह-सुबह तेलीबांधा से जय स्तंभ की ओर जा रहा था। इस दौरान दो गाडि़यों में आए चार बदमाशों ने घेर कर घेर लिया। पीड़ित से पैसे की मांग करने लगे। नहीं देने पर बाइक सवार को गाड़ी से उतार मारपीट शुरू कर दी। 10 मिनट तक यह सब चलता रहा। लूटेरे मारपीट करते रहे। बाइक चालक खुद को बचाने में लगा रहा। उसके पास रखे बदमाशों ने मोबाइल और पैसे लूट लिए। किसी तरह पीडि़त उनके चंगुल से भागकर खुद को बचाया। लूट की वारदात करने के बाद आरोपित फरार हो गए। पुलिस को सूचना मिलने के बाद वहां लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई।

Next Story