छत्तीसगढ़
रायपुर: लूट और मोबाइल फोन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरफ्तार
jantaserishta.com
3 May 2026 6:40 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: प्रार्थी यशवंत साहू ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 23.04.2026 को सुबह 04.45 बजे गोकुल नगर गार्डन की ओर मार्निग वाक हेतु निकला था उसी दौरान गार्डन के पास दोपहिया वाहन में सवार 02 लड़के प्रार्थी को रोककर अपने पास रखे धारदार हथियार को दिखाकर धमकी देते हुए प्रार्थी के मोबाईल फोन तथा नगदी रकम को लूट कर फरार हो गये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा अप.क्र 364/26 धारा 309(4) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
उक्त घटनाओं को पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अपने अधीनस्थ अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त एवं प्रभारियों को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटनाओं के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीव्ही फुटेजों का सूक्ष्म विश्लेषण कर संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही प्रकरणों में मुखबिर सक्रिय किया गया। तकनीकी विश्लेषण एवं आरोपियों द्वारा घटना के दौरान उपयोग किये गये वाहन के संबंध में भी अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे, कि लगातार प्रयासों एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करते हुए प्रकरण में विधि के साथ संघर्षरत 02 बालकों को पकड़ा गया। पूछताछ में उनके द्वारा लूट की उक्त घटन को अंजाम देना स्वीकार किया गया।
टीम के सदस्यों द्वारा अन्य घटनाओं के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने अन्य साथी जो विधि के साथ संघर्षरत बालक है के साथ मिलकर गोकुलनगर मुक्तिधाम के पास से भी मोबाईल फोन स्नैचिंग की अन्य 02 घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया जिसमें आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अप.क्र 379/26 तथा 380/26 धारा 304(2), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध क्रमशः पंजीबद्ध है। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त अन्य विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक की भी पतासाजी कर पकड़ा गया।
सभी तीनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट/स्नैचिंग के 03 नग मोबाईल फोन तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन एवं स्टील की रॉड जुमला कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त कर सभी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार - विधि के साथ संघर्षरत 03 बालक।
Tagsरायपुर कमिश्नरेटरायपुररायपुर न्यूज़रायपुर पुलिसमोबाईल फोन स्नैचिंगRaipur CommissionerateRaipurRaipur NewsRaipur PoliceMobile Phone Snatching
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





