छत्तीसगढ़
रायपुर: बाल-बाल बचे राजभवन के रिटायर अफसर, टैंकर ने कार को मारी ठोकर
Nil dhankar
15 May 2022 5:20 PM IST

x
रायपुर। तेलीबांधा में टैंकर ने कार को ठोकर मार दी. गनीमत रही हादसे में राजभवन के रिटायर अफसर बाल-बाल बच गए. पुलिस के मुताबिक तिरूपति राव पटनायक अपने हुण्डई कार क्रं. सीजी 04/एमटी/2451 से पत्नि शीला पटनायक के साथ महादेवघाट शादी कार्यक्रम से वापस विशाल नगर आ रहे थ, तभी पीडब्ल्यूडी ओव्हरब्रीज के आगे कांशीराम नगर कालोनी के सामने पहुंचे थे. इस दौरानपीछे से आ रही टैंकर क्रं. सीजी 07/बीए/8729 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक ठोकर मारकर एक्सिडेंट कर दिया। जिससे कार का पीछे हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी टैंकर के खिलाफ केस दर्ज किया है.
Next Story





