छत्तीसगढ़

रायपुर निवासी गांजा के साथ गिरफ्तार, सहयोगी भी पकड़ाया

Nilmani Pal
5 Jun 2023 11:52 AM IST
रायपुर निवासी गांजा के साथ गिरफ्तार, सहयोगी भी पकड़ाया
x
छग

बसना। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में गांजा तस्करों पर फिर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने गांजा तस्करी करते दो तस्करों को धर दबोचा है। आरोपियों के पास से पुलिस ने कार से 22 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा पकड़ा है। जब्त गांजे की किमत 5 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है।

वहीं आरोपियों की पहचान छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी मोहम्मद शहदाब और ओडिशा के पदमपुर निवासी मोहम्मद शागिर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(ख) एनडीपीएस के तहत कार्रवाई की। मामला बसना थाना क्षेत्र का है. इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए JANTASERISHTA.COM पर


Next Story