छत्तीसगढ़

Raipur: रिश्तेदार को चाकू मारा, 2 सगे भाई फरार

Nilmani Pal
16 July 2024 9:02 AM GMT
Raipur: रिश्तेदार को चाकू मारा, 2 सगे भाई फरार
x

रायपुर raipur news । राजधानी रायपुर में 2 सगे भाइयों ने मिलकर अपने फूफा के लड़के पर चाकू knife attack से हमला कर दिया है। चाकू युवक की कमर के निचले हिस्से पर लगा। जिसके बाद युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि झगड़े की शुरुआत पारिवारिक विवाद से हुआ। ये पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। chhattisgarh

chhattisgarh news घटना मंगलवार देर रात की है। Tikrapara Police Station टिकरापारा थाना प्रभारी मनोज साहू से मिली जानकारी के मुताबिक, संतोषी नगर इलाके में दो सगे भाई ऋषि नायक और प्रतीक नायक परिवार के साथ रहते हैं। देर रात मोहल्ले में उनके फूफा का लड़का शेखर नायक पहुंचा। सगे भाइयों को उसके साथ पारिवार में अनबन की वजह से विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच पहले गाली गलौज हुई, फिर मारपीट चालू हो गई।

इसी बीच ऋषि और प्रतीक ने मिलकर शेखर पर चाकू से वार कर दिया। चाकू लगते ही शेखर बुरी तरह लहूलुहान हो गया। वह जमीन पर गिर गया। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर झगड़े को शांत कराया। फिर घायल को अस्पताल लेकर गए। फिलहाल टिकरापारा पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर रही है। इसके अलावा आरोपियों की भी खोजबीन की जा रही है।

Next Story