छत्तीसगढ़

रायपुर: कल 100 पदों पर होगी भर्ती, सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक यहां करे संपर्क

Nil dhankar
20 Oct 2021 5:09 PM IST
रायपुर: कल 100 पदों पर होगी भर्ती, सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक यहां करे संपर्क
x

रायपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर के प्रवर्तन कक्ष के माध्यम से आगामी 21 अक्टूबर गुरूवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। उप संचालक रोजगार ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र (First Accurate Home Care Raipur) द्वारा 100 पदों पर भर्तियां की जाएगी। इन पदों के लिए ऐसे आवेदक जिनकी वांछित योग्यता 10वी या उससे अधिक हो तथा 18 वर्ष से अधिक हो, वो इस प्लेसमेंट कैम्प की साक्षात्कार प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते है। पदों के लिए वेतन 7 से 10 हजार तक देय होगा। इसके लिए कार्य रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और भिलाई को होगा।

प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने के लिए आवेदक अपने साथ समस्त शैक्षणिक/तकनीकी योग्यता के प्रमाण-पत्र के साथ निवास, जाति, रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड तथा बायोडाटा एवं दो पासपोर्ट साईज फोटो के साथ प्लेसमेंट हेतु निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित हो सकते हैं।

Next Story