
x
छग
Chattaisgarh छत्तीसगढ़: राजधानी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को अचानक मौसम बदलने से खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रशंसकों की चिंता बढ़ गई। मुंबई इंडियंस की टीम के अभ्यास सत्र के दौरान तेज बारिश शुरू हो गई, जिसके बाद मैदानकर्मियों ने तुरंत पिच को कवर कर सुरक्षित किया। अहम मुकाबला खेला जाना है। ऐसे में लगातार बदलते मौसम और बारिश की संभावना ने मैच को लेकर अनिश्चितता बढ़ा दी है।
बारिश शुरू होते ही अभ्यास सत्र कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। मैदान पर पानी जमा होने से ग्राउंड स्टाफ लगातार पिच और आउटफील्ड को सुरक्षित रखने में जुटा रहा। हालांकि कुछ देर बाद बारिश थमी, लेकिन मौसम पूरी तरह साफ नहीं हो पाया।
मौसम विभाग ने भी रविवार को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में मैच के दौरान भी रुकावट आने की आशंका बनी हुई है। क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें अब मौसम पर टिकी हैं और सभी को उम्मीद है कि मुकाबला बिना किसी बाधा के पूरा हो सके।
आईपीएल के इस अहम मैच को लेकर दोनों टीमों ने तैयारियां तेज कर रखी हैं। अंक तालिका के लिहाज से भी यह मुकाबला महत्वपूर्ण माना जा रहा है, इसलिए बारिश का असर मैच की रणनीति पर भी पड़ सकता है। फिलहाल स्टेडियम प्रबंधन और आयोजन समिति मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
Next Story





