छत्तीसगढ़

रायपुर रेल प्रबंधक ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

Nilmani Pal
2 Oct 2023 10:57 AM GMT
रायपुर रेल प्रबंधक ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
x

रायपुर। आज गांधीजी की 155 वीं जयन्ती के अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल कार्यालय एवं सभी प्रमुख स्टेशनों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य स्टेशनों, यूनिटों एवं स्थानों में अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। गांधीजी के आदर्श वाक्यों को सभी स्टेशनों के उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से प्रसारित किया गया। स्टेशनों तथा प्रमुख स्थानों पर रैली निकाल कर गांधी जी के स्वच्छ भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में कार्य किया गया।

आज इसी कड़ी में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के प्रांगण में मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित तथा गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण करते हुये उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा उपस्थित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को उनके बताये गये मार्ग पर चलने तथा स्वच्छता की दिशा में कार्य करने के प्रति आह्वान किया गया । मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने मंडल कार्यालय के सफ़ाई महिला कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां कार्यरत सफ़ाई महिला कर्मचारी बहुत अच्छे से,पूरी निष्ठा, लगन,ईमानदारी से प्रतिदिन सफाई एवं स्वच्छता का कार्य करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हमें स्वस्थ रहने के लिए सफाई अभियान सिर्फ ग़ांधी जयंती के दिन ही न चलाकर अपने दैनिक जीवन में प्रतिदिन स्वच्छ परिसर बनाये रखना है। सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था के लिए जागरूक किया।

इसी कड़ी मे मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के गेट नं 02 से बालाजी चौक क्षेत्र तक मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार के दिशा निर्देश पर सफ़ाई अभियान चलाया गया जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों ने बढ़ - चढ़ कर हिस्सा लिया। इसी के साथ मंडल कार्यालय के गार्डन एरिया की सफाई अभियान चलाया गया और सभी ने अपना अपना श्रमदान दे कर महात्मा गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ़्रा) आशीष मिश्रा एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) आर के साहू तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी । इस अवसर पर मंडल के अधिकारीगण तथा कर्मचारीगण भी उपस्थित थे।

Next Story