छत्तीसगढ़

रायपुर रेल मंडल ने किया कॉटन थैली का वितरण

Nilmani Pal
29 Sep 2022 11:38 AM GMT
रायपुर रेल मंडल ने किया कॉटन थैली का वितरण
x

रायपुर। स्वछता पखवाड़ा 2022 अभियान का आयोजन भारतीय रेलवे में दिनांक 16.09.2022 से 02.10.2022 तक किया जा रहा है। इस अभियान के सहभागिता बनकर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन (सेक्रों), रायपुर मंडल के द्वारा दिनांक 28.09.2022 (बुधवार) को मार्केट एरिया, डबल्यू.आर.एस. कॉलोनी, रायपुर में कॉटन थैली एवं डस्टबिन का वितरण किया गया एवं प्लास्टिक थैली उपयोग के हानिकारक परिणाम, प्लास्टिक को ना कहने और कॉटन थैली के उपयोग करने का संदेश दिया।

साथ ही इस अवसर पर मार्केट एरिया, डबल्यू.आर.एस.कॉलोनी, रायपुर में स्वछता का संदेश देते हुए सफाई कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमे रेलवे अधिकारियों एवं सेक्रों पदाधिकारीयों ने झाड़ू लगाकर स्वछता का सन्देश दिया । उपरोक्त कार्यक्रम सेक्रों अध्यक्षा श्रीमती राधा गुप्ता एवं मंडल रेल प्रबंधक श्री श्याम सुंदर गुप्ता के अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

साथ ही इस कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक, आशीष मिश्रा सहित अन्य शाखा अधिकारी एवं सेक्रों उपाध्यक्षा शिखा विश्नोई, सेक्रों उपाध्यक्षा सुनीता मिश्रा, कोषाध्यक्षा संचिता बनर्जी, सह सचिव शिवानी गुप्ता के साथ अन्य सेक्रों सदस्य की सहभागिता रही।


Next Story