छत्तीसगढ़
रायपुर प्रेस क्लब खेल मड़ई-2026 का पारितोषिक वितरण समारोह 2 अगस्त को
Shantanu Roy
31 July 2026 4:26 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित वार्षिक खेल महोत्सव "खेल मड़ई-2026" का पारितोषिक वितरण समारोह 2 अगस्त को मधुकर खेर स्मृति प्रेस क्लब भवन में आयोजित किया जाएगा। समारोह में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेता, उपविजेता एवं दोनों सेमीफाइनलिस्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि रायपुर प्रेस क्लब के वार्षिक खेल महोत्सव "खेल मड़ई-2026" के अंतर्गत इंटर प्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता के अलावा शतरंज, बैडमिंटन, कैरम एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। इसके साथ ही महिला पत्रकारों की क्रिकेट टीमों के बीच एक प्रदर्शन मैच तथा संपादकों की टीमों के बीच भी मैत्री मुकाबला खेला गया। पूरे आयोजन में लगभग 300 खिलाड़ियों एवं पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
वरिष्ठ पत्रकार स्व. कुलदीप निगम स्मृति इंटर प्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता में 20 टीमों ने हिस्सा लिया। नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेले गए मुकाबलों में इलेक्ट्रॉनिक संयुक्त (कप्तान- मोहन तिवारी) ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया, जबकि विस्तार न्यूज इलेवन (कप्तान- ज्ञानेन्द्र तिवारी) उपविजेता रही। आईबीसी-24 (कप्तान- रामेश्वर मिश्रा) एवं एस जर्नो (कप्तान- लविन्दर सिंह) की टीमें सेमीफाइनलिस्ट रहीं।
वरिष्ठ पत्रकार स्व. देवेन्द्र कर स्मृति बैडमिंटन प्रतियोगिता यूनियन क्लब में आयोजित हुई। एकल वर्ग में रामेश्वर मिश्रा विजेता एवं चंदन साहू उपविजेता रहे, जबकि सत्येंद्र कर और सुशील अग्रवाल सेमीफाइनलिस्ट रहे। युगल वर्ग में सत्येंद्र कर-टीकम साहू की जोड़ी विजेता तथा चंदन साहू-सुशील अग्रवाल की जोड़ी उपविजेता रही। टिकेश्वर पटेल-अभिषेक तथा शुभम वर्मा-अमित मिश्रा की जोड़ियां सेमीफाइनलिस्ट रहीं।
वरिष्ठ पत्रकार स्व. सत्येंद्र गुमाश्ता स्मृति टेबल टेनिस प्रतियोगिता के एकल वर्ग में विनोद कुमार विजेता और हितेश मेहता उपविजेता रहे। विजय मिश्रा एवं सिद्धांत सेमीफाइनलिस्ट रहे। युगल वर्ग में विनोद कुमार-विजय मिश्रा की जोड़ी विजेता तथा लक्ष्मण लेखवानी-हितेश मेहता की जोड़ी उपविजेता रही। नरेंद्र बंगाले-नारायण भोई तथा निकष परमार-राकेश पाण्डेय की जोड़ियां सेमीफाइनलिस्ट रहीं। वरिष्ठ पत्रकार स्व. रमेश नैयर स्मृति कैरम प्रतियोगिता के एकल वर्ग में पलाश तिवारी विजेता एवं दिनेश यदु उपविजेता रहे। विजय यादव और हितेश मेहता सेमीफाइनलिस्ट रहे। युगल वर्ग में किशन लोखंडे-त्रिलोचन मानिकपुरी की जोड़ी विजेता तथा हिमांशु शर्मा-मो. अमीन की जोड़ी उपविजेता रही। मुकेश-प्रशांत एवं अरविंद सोनवानी-रुपेश यादव की जोड़ियां सेमीफाइनलिस्ट रहीं।
वरिष्ठ पत्रकार स्व. योगेश यदु स्मृति शतरंज प्रतियोगिता में टीकम वर्मा विजेता और शिवम दुबे उपविजेता रहे। महादेव तिवारी एवं स्व. सुखनंदन बंजारे सेमीफाइनलिस्ट रहे। रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े तथा खेल समिति के संयोजक विजय मिश्रा ने सभी खिलाड़ियों, पत्रकार साथियों एवं खेल प्रेमियों से 2 अगस्त को आयोजित पारितोषिक वितरण समारोह में उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने का आग्रह किया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





