छत्तीसगढ़
रायपुर पुलिस का विशेष अभियान, देर रात सघन चेकिंग में 60 संदिग्धों से की पूछताछ
Shantanu Roy
12 Jun 2026 8:23 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया। एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट की टीमों ने देर रात और तड़के सुबह शहर के अलग-अलग इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें 60 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले के निर्देश पर तथा पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला की निगरानी में यह अभियान चलाया गया। 11 और 12 जून 2026 की दरम्यानी रात को 3 बजे से सुबह 6 बजे तक शहर के विभिन्न स्थानों पर आकस्मिक जांच की गई। इस दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे लोगों को पकड़कर एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट कार्यालय लाया गया।
जांच में कुल 60 व्यक्तियों की पहचान और सत्यापन किया गया, जिनमें 4 नाबालिग भी शामिल थे। पूछताछ में एक व्यक्ति आर्म्स एक्ट के मामले में संदिग्ध पाया गया, जबकि दो व्यक्ति पूर्व में मारपीट के मामलों में शामिल रहे हैं। इसके अलावा जांच के दौरान 12 दोपहिया और चारपहिया वाहन बिना नंबर प्लेट या संदिग्ध स्थिति में पाए गए, जिनकी वैधानिक जांच की जा रही है। कुछ स्थानों पर गांजे की पुड़िया और शराब भी बरामद हुई, हालांकि पुलिस को देखकर संबंधित लोग मौके से फरार हो गए। बरामद सामग्री की जांच जारी है। पुलिस ने सभी व्यक्तियों को आवश्यक पूछताछ और सत्यापन के बाद कड़ी समझाइश देकर छोड़ दिया। नाबालिगों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया और उन्हें परामर्श भी दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और असामाजिक तत्वों पर निगरानी के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
Tagsरायपुर पुलिस अभियानएंटी क्राइम यूनिटनाइट चेकिंगसंदिग्ध व्यक्ति पूछताछबिना नंबर वाहनगांजा बरामदसाइबर यूनिट रायपुरRaipur Police operationAnti Crime UnitNight checkingSuspicious person interrogationVehicle without numberGanja recoveredCyber Unit Raipurछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





