छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस का वारंटीयों के विरूद्ध विशेष अभियान

jantaserishta.com
15 Nov 2021 11:31 PM IST
रायपुर पुलिस का वारंटीयों के विरूद्ध विशेष अभियान
x
पढ़े पूरी खबर

रायपुर: पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लंबित गंभीर अपराधों सहित अजमानतीय अपराधों में संलिप्त व फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही माननीय न्यायालय द्वारा जारी स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटीयों को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश करने निर्देशित किया गया। जिस पर दिनांक 15.11.2021 को समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने - अपने थानों के बल के साथ गंभीर व अजमानतीय अपराधों में संलिप्त व फरार आरोपियों एवं स्थायी/गिरफ्तारी/ जमानती वारंटीयों के विरूद्ध वारंट तामिली हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान कार्यवाही के दौरान अलग - अलग थानों के विभिन्न अपराधों के 63 स्थायी वारंट, 65 गिरफ्तारी वारंट एवं 57 जमानती वारंट इस प्रकार कुल 185 स्थायी/गिरफ्तारी/जमानती वारंटों की तामिली की जाकर स्थायी व गिरफ्तारी वारंट के आरोपियों को संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story