छत्तीसगढ़

महिलाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु रायपुर पुलिस का द्वितीय पिंक गश्त अभियान

jantaserishta.com
25 Dec 2021 7:09 PM IST
महिलाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु रायपुर पुलिस का द्वितीय पिंक गश्त अभियान
x
पढ़े पूरी खबर

रायपुर: महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर विभिन्न मुद्दों पर जागरूक करने हेतु रायपुर पुलिस द्वारा पिछले माह 25नवंबर से 27नवंबर तक रायपुर में महिलाओं की सुरक्षा एवं महिलाओं में सुरक्षा का एहसास के लिए 15 टीम में कुल 152 महिला पुलिस द्वारा पिंक गश्त अभियान चलाया गया था। उसी अभियान की अगली कड़ी में दिनांक 24.12.2021 एवं 25.12.21 को दो दिवसीय ''पिंक गश्त'' अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत् रायपुर पुलिस के महिला पुलिस अधि./कर्म. द्वारा मुख्यतः सार्वजनिक आवगमन के साधनों को ध्यान में रखते हुए 1800 आटो व कुछ बसों में महिला हेल्पलाइन के नम्बर वाला स्टिकर चस्पा किया गया। महिला पुलिस की अलग अलग टीमों द्वारा 35 आवासीय परिसर (हाउसिंग सोसायटी) में जाकर कुल 3395 महिलाओं/लड़कियों को आत्म रक्षा के गुर सिखाकर महिलाओं के लिए निडर वातावरण बनाना, महिलाओं को अपराधों से बचने के उपाय बताना, कुछ होने पर पुलिस को आसानी से सम्पर्क करने प्रेरित करना, सोशल मीडिया को लेकर आवश्यक सावधानियों के बारे में बताकर पाम्पलेट व लगभग 1000 की-रिंग वितरित करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर पृथक से स्टीकर चस्पा कर हेल्पलाइन नम्बर 94791-90167 को प्रचारित कर जागरूक किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त ऐसे ऑटो जिनका वेरिफिकेशन ट्रैफिक पुलिस द्वारा कर लिया गया है, उनमें पिंक गश्त के हेल्पलाइन नम्बर के स्टिकर भी लगाया गया।
आज दिनांक 25-12-21 को पूरखोती मुक्ताँगन ,सातपाखर,अनुपमगार्डन नंदनवन ,गांधी उद्यान ,ऊर्जापार्क ,माता कौशय्ला मंदिर ,समोदा डेम ,एम एम फ़न सिटी ,मेगनेटो मॉल ,सेंध जलाशय,अंबुजा माल ,साइंस सेंटर विधान सभा में रायपुर महिला पुलिस की अलग अलग टीम ने वँहा जाकर महिलाओं को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया और विस्तार से समझाया ।
पिंक ग़श्त के दौरान कुछ हाउसिंग सोसायटी में रहने वाली महिलाओं ने पिंक ग़श्त के बारे में पहले से ही जानना बताया और इस प्रयास की सराहना भी की। कई जगहों पर लड़कियाँ महिला पुलिस अधिकारियों को अपने बीच पाकर ख़ुश हुईं और उनसे सुरक्षा से सम्बंधित कई सारे सवाल भी पूछे, और सेल्फ़ीस लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स में शेयर भी किए। रेल्वे स्टेशन केपास रहने वाली प्रीति लुनावत ने पिंक ग़श्त की टीम को बुलाकर अपने घर में हाई टी भी करायी। पिंक ग़श्त की टीम को लेकर महिलाओं/लड़कियों में अच्छा उत्साह है। पिंक ग़श्त का ये अभियान महिला सुरक्षा और उनमें विश्वास बनाए रखने के लिए रायपुर पुलिस का एक सकारात्मक प्रयास है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story