छत्तीसगढ़

Raipur पुलिस का निजात अभियान जारी

Shantanu Roy
8 Jun 2024 6:50 PM GMT
Raipur पुलिस का निजात अभियान जारी
x
छग
Raipur. रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देश पर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्यवाही व जागरूकता अभियान, निजात अभियान शुरू किया गया है जिसमें नशे के खिलाफ निजात अभियान चलाकर शहर में बैनर पोस्टर एवं कार्यक्रम आयोजित कर लोगो को न केवल जागरूक किया जा रहा है, अपितु नशे के अवैध कारोबारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है, साथ ही नशे के गिरफ्त में आए लोगो की काउंसलिंग कर उनको नशे से निजात दिलाया जा रहा है।
इसी तारतम्य में दिनांक 08.06.2024 को थाना सिविल लाईन पुलिस टीम द्वारा वृंदावन हाल, सिविल लाईन मे बुजुर्गो की चौपाल समारोह में संस्था प्रमुख प्रशांत पाण्डेय, नारी चौपाल अध्यक्ष डॉ. आरती उपाध्याय, युवा चौपाल अध्यक्ष आलोक शर्मा, सुमन दीवान, दिव्यांशी शर्मा, गौरव दुबे, कान्हा ठाकुर एवं शिफा सोनम की उपस्थिति में निजात अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित कर संस्था के लोेगों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी देते हुए जागरूकता कार्यक्रम किया गया तथा इस अभियान में शामिल होकर समाज को नशामुक्त बनाने हेतु बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिये अपील की गई है। रायपुर पुलिस का निजात अभियान लगातार जारी रहेगा।
Next Story