छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस की पिंक पेट्रोल यूनिट महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए सक्रिय

jantaserishta.com
12 July 2026 11:34 AM IST
रायपुर पुलिस की पिंक पेट्रोल यूनिट महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए सक्रिय
x

रायपुर: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षित एवं अपराधमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित पिंक पेट्रोल यूनिट लगातार प्रभावी कार्यवाही कर रही है। यह पहल महिला एवं बाल सुरक्षा के साथ-साथ आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। पिंक पेट्रोल यूनिट की टीमें प्रतिदिन अपने निर्धारित क्षेत्रों में स्थित स्कूल, कॉलेज, पीजी (पेइंग गेस्ट) आवास, छात्रावास, उद्यान, बाजार, कॉलोनियों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नियमित गश्त करती हैं। गश्त के दौरान महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाता है तथा असामाजिक एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखी जाती है।

कार्यवाही के दौरान विद्यालयों एवं कॉलेजों के आसपास अनावश्यक रूप से बैठे अथवा छात्राओं को असहज करने वाले युवकों को तत्काल वहां से हटाया जाता है तथा भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने की कड़ी समझाइश दी जाती है। इसी प्रकार मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन चलाना, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करना, अनावश्यक भीड़ लगाना तथा अन्य छोटे-छोटे कानून व्यवस्था संबंधी उल्लंघनों पर मौके पर ही त्वरित हस्तक्षेप कर संबंधित व्यक्तियों को चेतावनी एवं समझाइश दी जाती है। आवश्यकता पड़ने पर उनसे उठक-बैठक कराकर सामाजिक उत्तरदायित्व का एहसास भी कराया जाता है, जिससे वे भविष्य में ऐसी गतिविधियों की पुनरावृत्ति न करें।
पिंक पेट्रोल यूनिट का मुख्य उद्देश्य छोटी-छोटी अवांछनीय गतिविधियों को प्रारंभिक स्तर पर ही रोकना है, ताकि वे भविष्य में गंभीर अपराध का रूप न ले सकें। इससे गलियों, मोहल्लों, कॉलोनियों एवं सार्वजनिक स्थलों पर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है तथा आम नागरिकों को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध हो रहा है।
गश्त के दौरान यदि कोई व्यक्ति गंभीर अपराध करते हुए अथवा किसी संज्ञेय अपराध में संलिप्त पाया जाता है, तो उसे तत्काल संबंधित थाना भेजकर विधि अनुसार प्रतिबंधात्मक अथवा वैधानिक कार्यवाही की जाती है।आवश्यकतानुसार अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कानूनी प्रक्रिया भी सुनिश्चित की जाती है।
नागरिकों से अपील- यदि कहीं भी महिलाओं, बच्चों अथवा वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा से संबंधित कोई समस्या या संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट नागरिकों की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story