छत्तीसगढ़

महिला दिवस पर रायपुर पुलिस की नई पहल, पिंक पेट्रोल यूनिट की हुई शुरुआत

Shantanu Roy
8 March 2026 7:03 PM IST
महिला दिवस पर रायपुर पुलिस की नई पहल, पिंक पेट्रोल यूनिट की हुई शुरुआत
x
छग
Raipur. रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रायपुर पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए एक नई पहल शुरू की है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन में रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में “पिंक पेट्रोल यूनिट” का गठन किया गया है। इस विशेष पहल का उद्देश्य शहर में महिलाओं और छात्राओं को त्वरित सुरक्षा सहायता उपलब्ध कराना और महिला अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण करना है। इस योजना की शुरुआत रविवार 8 मार्च 2026 को की गई। इस मौके पर अतिरिक्त
पुलिस कमिश्नर
अमित कांबले ने पिंक पेट्रोलिंग टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सीएडब्ल्यू/मुख्यालय डॉ. अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सेंट्रल तारकेश्वर पटेल, सहायक पुलिस आयुक्त सीएडब्ल्यू रुचि वर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन निलेश द्विवेदी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
रायपुर पुलिस द्वारा शुरू की गई इस पहल के तहत कुल 27 अधिकारी और कर्मचारियों की टीम तैयार की गई है। यह टीम कॉल ट्रैकर और कंट्रोल यूनिट के माध्यम से महिलाओं से संबंधित आपात स्थितियों में तत्काल सहायता उपलब्ध कराएगी। साथ ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग भी करेगी। पिंक पेट्रोलिंग टीम को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के तीनों डीसीपी जोन में तैनात किया गया है। प्रत्येक डीसीपी जोन में एक समर्पित पिंक पेट्रोलिंग टीम कार्य करेगी, जो अपने-अपने क्षेत्र में लगातार निगरानी रखेगी और संवेदनशील इलाकों में विशेष पेट्रोलिंग करेगी।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह टीम प्रतिदिन दो शिफ्टों में काम करेगी। पहली शिफ्ट सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक संचालित होगी। इस दौरान कॉल ट्रैकर यूनिट के जरिए महिलाओं से जुड़ी आपात कॉल प्राप्त की जाएंगी और तुरंत संबंधित क्षेत्र की पिंक पेट्रोलिंग टीम को सूचना दी जाएगी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंचकर सहायता प्रदान करेगी। महिलाओं को तुरंत मदद उपलब्ध कराने के लिए रायपुर पुलिस ने एक विशेष व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 94792-10932 भी जारी किया है। इस नंबर पर कॉल या मैसेज करने पर पुलिस की पिंक पेट्रोलिंग टीम तुरंत कार्रवाई करेगी और जरूरतमंद महिलाओं को सहायता उपलब्ध कराएगी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पिंक पेट्रोलिंग टीम केवल पेट्रोलिंग ही नहीं करेगी बल्कि महिलाओं के बीच सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने का भी काम करेगी। टीम सप्ताह में दो दिन स्कूल, कॉलेज, मॉल और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जाकर महिला सुरक्षा कानूनों, हेल्पलाइन नंबरों और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी देगी। इसके अलावा शहर में ऐसे स्थानों की पहचान भी की जाएगी जहां स्टॉकिंग, छेड़छाड़ या ईव-टीजिंग की घटनाओं की आशंका रहती है। इन क्षेत्रों में पिंक पेट्रोलिंग टीम द्वारा सरप्राइज पेट्रोलिंग की जाएगी। साथ ही संवेदनशील स्थलों का सर्वे और मैपिंग भी की जाएगी ताकि भविष्य में अपराधों को रोका जा सके।
पुलिस के अनुसार यह टीम खासतौर पर कामकाजी महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देगी। जरूरत पड़ने पर मौके पर ही काउंसलिंग और सहायता भी दी जाएगी। हॉस्टल और पीजी में रहने वाली छात्राओं व महिलाओं के साथ भी टीम संपर्क बनाए रखेगी ताकि किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत मदद दी जा सके। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी महिला के साथ उत्पीड़न, छेड़छाड़, स्टॉकिंग या किसी भी प्रकार की आपात स्थिति उत्पन्न होती है तो वे तुरंत पुलिस से संपर्क करें या व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 94792-10932 पर सूचना दें। रायपुर पुलिस का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है और इस दिशा में पिंक पेट्रोल यूनिट एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
Tagsरायपुर न्यूजपिंक पेट्रोल यूनिटमहिला सुरक्षा रायपुररायपुर पुलिस पहलअंतरराष्ट्रीय महिला दिवसरायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्लाअमित कांबलेमहिला हेल्पलाइन रायपुरव्हाट्सएप हेल्पलाइन 9479210932पिंक पेट्रोलिंग टीममहिला सुरक्षा अभियानछत्तीसगढ़ पुलिस न्यूजRaipur Police Pink PatrolWomen Safety RaipurChhattisgarh NewsRaipur NewsPink Patrol UnitRaipur Police InitiativeInternational Women's DayRaipur Police Commissioner Sanjeev ShuklaAmit KambleWomen Helpline RaipurWhatsApp Helpline 9479210932Pink Patrol TeamWomen Safety CampaignChhattisgarh Police Newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story