छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस से पहले रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

jantaserishta.com
13 Aug 2026 12:51 PM IST
स्वतंत्रता दिवस से पहले रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
x

रायपुर: स्वतंत्रता दिवस एवं आगामी त्यौहारों के मद्देनजर पश्चिम जोन पुलिस की सघन कार्रवाई। पश्चिम जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आबकारी एक्ट के तहत कुल 140 प्रकरण, कुल 17 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई तथा 03 गिरफ्तारी वारंट की तामिली की गई।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र रोबिनसन गुड़िया (भापुसे) एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र राहुल देव शर्मा निर्देशन एवं सहायक पुलिस आयुक्त आज़ाद चौक, पुरानी बस्ती, न्यू राजेन्द्र नगर में मार्गदर्शन में आगामी त्यौहार एवं स्वतंत्रता दिवस को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 12/08/2026 को रायपुर कमिश्नरेट जोन पश्चिम के अंतर्गत सभी थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गुंडा बदमाश, निगरानी बदमाश एवं नए उभरते बदमाशों की सघन चेकिंग की गई। अड्डेबाजी एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की गई।पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस एवं आगामी त्यौहारों के मद्देनजर अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखते हुए सघन चेकिंग, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, अड्डेबाजी के विरुद्ध कार्रवाई तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन के मामलों में वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रखी जाएगी।
थाना-वार कार्रवाई के आंकड़े
1. थाना पुरानी बस्ती — आबकारी एक्ट के तहत 26 प्रकरण दर्ज किए गए।
2. थाना डीडी नगर — आबकारी एक्ट के तहत 25 प्रकरण, 03 गिरफ्तारी वारंट की तामिली तथा 01 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
3. थाना आमानाका — आबकारी एक्ट के तहत 20 प्रकरण तथा 02 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
4. थाना आजाद चौक — आबकारी एक्ट के तहत 06 प्रकरण दर्ज किए गए।
5. थाना कबीर नगर — आबकारी एक्ट में 07 तथा 11 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
6. थाना सरस्वती नगर — आबकारी एक्ट के तहत 02 प्रकरण दर्ज किए गए।
7. थाना न्यू राजेंद्र नगर — आबकारी एक्ट के तहत 23 प्रकरण दर्ज किए गए।
8. थाना मुजगहन — धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत 01 प्रकरण दर्ज किया गया।
9. थाना टिकरापारा — आबकारी एक्ट के तहत 30 प्रकरण तथा 03 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
होटल एवं प्रतिष्ठानों में समाधान ऐप डाउनलोड अभियान
पश्चिम क्षेत्र के थाना क्षेत्रो में होटल एवं अन्य प्रतिष्ठानों को “समाधान ऐप” से जोड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान होटल एलीफेंट, श्री अप्पाजी होटल, हैप्पी हांवर एवं होटल कॉमिक रेस्टोरेंट एवं अन्य प्रतिष्ठानों में समाधान ऐप डाउनलोड कराया गया तथा संचालकों को ऐप के उपयोग एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story