छत्तीसगढ़
रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 किलो से अधिक गांजा जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार
Shantanu Roy
18 May 2025 9:29 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की गई है। रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में 40.280 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ ओडिशा के 5 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। रेलवे सुरक्षा बल, पोस्ट सेटलमेंट रायपुर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पांच संदिग्ध युवक गांजा से भरे बैग लेकर वाल्टियर लाइन के पास नीम के पेड़ के नीचे मौजूद हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने घेराबंदी कर पांचों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे ओडिशा के कालाहांडी जिले से गांजा लेकर रायपुर आए थे और यहां 'कृष्णा' नामक व्यक्ति को गांजा सौंपना था।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:
वासुदेव महानंद (36 वर्ष)
राज तांडी (19 वर्ष)
रमेश तांडी (29 वर्ष)
देवा महानंद (31 वर्ष)
कपिलाश गउड़ (22 वर्ष)
सभी आरोपी तुलागांव नरलालोड, थाना नरला, जिला कालाहांडी (ओडिशा) के निवासी हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गांजा उन्हें सत्यभान गउड़ नामक व्यक्ति ने दिया था और रायपुर में 'कृष्णा' नाम के व्यक्ति को पहुंचाना था। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार अलग-अलग बैगों में रखे कुल 40.280 किलोग्राम गांजा जब्त कर थाना खमतराई में नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस मामले में फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। रायपुर पुलिस की यह कार्रवाई नशे के खिलाफ जारी अभियान में एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





