छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस ने फरार वारंटीयों पर कसा शिकंजा, 88 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Shantanu Roy
13 Feb 2022 11:38 PM IST
रायपुर पुलिस ने फरार वारंटीयों पर कसा शिकंजा, 88 आरोपियों को किया गिरफ्तार
x
बड़ी खबर

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को स्थायी वारंटो की तामिली के निर्देश दिये गये थे। जिसके तारतम्य में दिनांक 13.02.22 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर के पर्यवेक्षण एवं समस्त नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में थाना प्रभारियों द्वारा अपने थाना के बलों के साथ स्थायी वारंटों की तामिली हेतु फरार वारंटीयों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान कार्यवाही के तहत् थाना कोतवाली, गोलबाजार, मौदहापारा, गंज, सिविल लाईन, देवेन्द्र नगर, तेलीबांधा, विधानसभा, आजाद चैक, आमानाका, कबीर नगर, डी.डी.नगर, पुरानी बस्ती, टिकरापारा, उरला, खमतराई, गुढ़ियारी, धरसींवा, माना, अभनपुर, मंदिर हसौद, आरंग, खरोरा एवं नेवरा द्वारा विभिन्न अपराधों के कुल 88 स्थायी वारंटों की तामिली की जाकर आरोपियों को संबंधित न्यायालयों में पेश किया गया।

Next Story