छत्तीसगढ़

Raipur पुलिस ने 400 चाकूबाजों पर कसी नकेल

Shantanu Roy
13 Sept 2024 9:54 PM IST
Raipur पुलिस ने 400 चाकूबाजों पर कसी नकेल
x
छग
Raipur. रायपुर। आगामी त्यौहारी सिजन को दृष्टिगत रखते हुए गणेशोत्सव, गणेश विसर्जन/झांकी तथा तीज त्यौहार के दौरान अपराधिक तत्वों, चाकूबाजों तथा अपराधियों पर नकेल कसने तथा अपराधों की रोकथाम तथा सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह द्वारा समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों के चाकुबाजों, सहित अपराधिक तत्वों की चेकिंग कर उन पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।







जिसके तारतम्य में आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के नेतृत्व व समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों के पर्यवेक्षण में समस्त थानों प्रभारियों द्वारा अपने - अपने थाना क्षेत्रों में निवासरत् 400 से अधिक चाकूबाजों एवं अपराधिक तत्वों को थानों में तलब कर उनकी परेड़ ली गई तथा उनको समझाईश दी गई कि वे अपराधों से दूर रहकर शांति पूर्वक अपने परिवार के साथ जीवन यापन करें। पुलिस द्वारा जब भी उन्हें उपस्थित होने कहा जाता है तो वे तत्काल उपस्थित होवें तथा क्षेत्र में सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करें। अभियान कार्यवाही के तहत 42 चाकूबाजों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट तथा 67 अपराधिक तत्वों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई।
Next Story