छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस का ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्त एक्शन, 10 शराबी वाहन चालकों पर कार्रवाई

Shantanu Roy
1 July 2025 12:08 AM IST
रायपुर पुलिस का ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्त एक्शन, 10 शराबी वाहन चालकों पर कार्रवाई
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में शनिवार और रविवार की रात चलाए गए ड्रंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान में पुलिस ने 10 नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। सभी के खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत मामला दर्ज कर प्रकरण न्यायालय भेजा गया, साथ ही लाइसेंस निलंबन हेतु परिवहन कार्यालय को भेजा गया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में श्रीराम मंदिर, फुंडहर चौक, एवं तेलीबांधा थाना चौक पर रात 11 बजे से 2 बजे तक बेरिकेडिंग कर चेकिंग अभियान चलाया गया।
अब तक 860 चालकों पर कार्रवाई
वर्ष 2025 में ड्रंक एंड ड्राइव के 860 मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है। इन मामलों में वाहनों को जब्त कर कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां न्यायालय ने ₹10,000 से ₹15,000 तक का जुर्माना लगाया। साथ ही चालकों के लाइसेंस भी निलंबित किए जा रहे हैं।
पुलिस ने बताए चालकों के नाम
इस वीकेंड पकड़े गए चालकों की जानकारी इस प्रकार है:
सन्नी साहू (CG 04 MW 3483), बिरगांव रायपुर
सतीश राठौर (CG 04 QG 2220), अमलीडीह रायपुर
सागर अग्रवाल (CG 04 HM 3282), पुरानी बस्ती रायपुर
अभिषेक दास (CG 04 CH 8882), बोरगांव
रितेश देशमुख (CG 07 BP 3462), अमलीडीह रायपुर
अजमल कोची (CG 04 NW 9367), राजातालाब रायपुर
दीपेश जैन (CG 07 CW 9300), भिलाई
जितेश राजपूत (CG 08 AZ 5501), गोढ़ी कला बेमेतरा
फरेंद्र जाधव (CG 04 NR 4770), बिलासपुर
हिमांशु लाल (CG 10 V 0736), खैरागढ़
पुलिस की अपील:
पुलिस ने नागरिकों से शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील की है। नशे में वाहन चलाना खुद की जान और दूसरों के जीवन के लिए खतरा है। पुलिस का यह अभियान प्रत्येक शनिवार और रविवार को जारी रहेगा।
Next Story