छत्तीसगढ़
भूमाफिया के खिलाफ रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, FIR दर्ज
Shantanu Roy
20 March 2025 11:53 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी में भूमाफियाओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आम नागरिक परेशान हैं। ऐसा ही एक मामला गुढियारी थाना क्षेत्र में सामने आया, जहां रिटायर्ड केंद्रीय कर्मचारी श्रीनिवास राव की गोंदवारा स्थित भूमि (खसरा क्र. 659/2,5,6,7,9, कुल रकबा 0.169 हेक्टेयर) पर जबरन कब्जे की कोशिश की गई। आरोपी भूमाफिया अनिल अग्रवाल ने JCB मशीन से राव की संपत्ति की बाउंड्रीवाल तोड़ दी। इस मामले की शिकायत पीड़ित ने एसएसपी रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह से की, जिसके बाद उन्होंने थाना प्रभारी गुढियारी कृष्ण कुमार कुशवाहा को तत्काल FIR दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
पुलिस ने आरोपी अनिल अग्रवाल और उसके साथियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 181 के तहत बीएनएस की धारा 329(3) एवं 3(5) में मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश जारी है। पीड़ित श्रीनिवास राव का आरोप है कि अनिल अग्रवाल लंबे समय से राजनीतिक संरक्षण में अवैध कब्जे और अतिक्रमण करता आ रहा है। इस संबंध में पहले भी गुढियारी थाना में कई शिकायतें दर्ज की गई थीं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। एसएसपी रायपुर ने 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ अन्य मामलों की भी जांच के आदेश दिए हैं।
Tagsरायपुर भूमाफियागुढियारी जमीन विवादअनिल अग्रवाल FIRएसएसपी रायपुरज़ीरो टॉलरेंस नीतिपुलिस कार्रवाईजबरन कब्जाबाउंड्रीवाल तोड़ीरिटायर्ड कर्मचारीकांग्रेस संरक्षण आरोपRaipur land mafiaGudhiyari land disputeAnil Agarwal FIRSSP RaipurZero Tolerance PolicyPolice ActionIllegal EncroachmentBoundary Wall DemolitionRetired EmployeePolitical Protection Allegationsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





