छत्तीसगढ़

रायपुर में चाकू लहराने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
6 Feb 2026 11:10 PM IST
रायपुर में चाकू लहराने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। शहर में कानून-व्यवस्था और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में डीसीपी नॉर्थ ज़ोन के निर्देश पर 05 और 06 फरवरी 2026 को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चाकू लहराने की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक मामले में 03 विधि के साथ संघर्षरत बालकों को समझाइश देते हुए बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया अपनाई गई है।

प्रकरण क्रमांक 01 – थाना पण्डरी
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय, मोवा के कक्षा कक्ष के भीतर कुछ छात्र चाकू लहराते नजर आ रहे थे। वीडियो के वायरल होते ही थाना पण्डरी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल जांच शुरू की। जांच में मुख्य आरोपी सुशांत प्रधान पिता सुशील प्रधान (19 वर्ष) निवासी बी.एस.यू.पी. कॉलोनी सड्डू, कक्षा 12वीं का छात्र पाया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चाकू बरामद कर जब्त किया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 33/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही वीडियो में शामिल अन्य तीन विधि के साथ संघर्षरत बालकों के विरुद्ध सामाजिक पृष्ठभूमि रिपोर्ट तैयार कर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है, ताकि उन्हें सही मार्गदर्शन और समझाइश दी जा सके।

प्रकरण क्रमांक 02 – थाना गुढ़ियारी
दिनांक 05.02.2026 को थाना गुढ़ियारी क्षेत्र अंतर्गत भरत नगर, झंडा चौक, रामनगर के पास आरोपी बीरे साहू पिता लीलाराम साहू (28 वर्ष) को अवैध रूप से चाकू रखकर लहराते हुए पाया गया। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 39/2026 धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

प्रकरण क्रमांक 03 – थाना खमतराई
उसी दिन थाना खमतराई को सूचना मिली कि शेरे पंजाब होटल, रावांभाठा के सामने एक व्यक्ति धारदार चाकू लहराकर आम नागरिकों को भयभीत कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी कृष्णा निषाद उर्फ मोटा पिता संतोष निषाद (26 वर्ष) निवासी गंगा नगर भनपुरी को गिरफ्तार किया।
आरोपी
के कब्जे से एक धारदार चाकू जब्त किया गया। उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 80/2026 धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के प्रकरण में जेल जा चुका है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में शांति और सुरक्षा भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि कहीं भी इस प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
Tagsरायपुर पुलिसडीसीपी नॉर्थ ज़ोनचाकू लहराने की घटनाआर्म्स एक्टथाना पण्डरीथाना गुढ़ियारीथाना खमतराईगिरफ्तार आरोपीविधि के साथ संघर्षरत बालकसोशल मीडिया वीडियोस्कूल परिसर सुरक्षाकानून व्यवस्थारायपुर क्राइमपुलिस कार्रवाईनागरिक सुरक्षाRaipur PoliceDCP North Zoneknife brandishing incidentArms ActPandri Police StationGudhiyari Police StationKhamtarai Police Stationarrested accusedchild in conflict with lawsocial media videoschool campus securitylaw and orderRaipur Crimepolice actioncivil securityछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story