छत्तीसगढ़

नौकरी जिहाद मामले में रायपुर पुलिस का बयान, भंवर पाल से होगी पूछताछ

Nilmani Pal
16 Feb 2025 1:53 PM IST
नौकरी जिहाद मामले में रायपुर पुलिस का बयान, भंवर पाल से होगी पूछताछ
x

रायपुर। नौकरी जिहाद मामले में रायपुर पुलिस ने बयान जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि निश्चय वाजपेई शंकर नगर रायपुर द्वारा 10/02/25 को थाना सिविल लाइन में भोली भाली हिंदू बेटियो और और बहनों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी और गलत काम में धकेलने के संबंध में शिकायत दी गई है।

इस प्रकार की घटनाओं को नौकरी जेहाद के रूप में देखा जा रहा है उल्लेखित है ,संलग्न प्रपत्र में एक व्हाट्सऐप न 9616536517 का जिक्र है ,मोबाइल बंद है,जिसके संबंध में साइबर सेल से जानकारी प्राप्त की गई जो भंवर पाल सहजानपुर यूपी के नाम पर रजिस्टर्ड है । मामले में जांच के अनुक्रम में साइबर सेल से अन्य तकनीकी साक्ष्य प्राप्त की जा रही है।

बता दें कि रायपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें हिंदू लड़कियों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने और गुमराह करने की शिकायत दर्ज की गई है। यह मामला ‘नौकरी जिहाद’ से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां सोशल मीडिया के ज़रिए भोली-भाली युवतियों को निशाना बनाया जा रहा है।

Next Story