छत्तीसगढ़
रायपुर पुलिस ने 52 पौवा देशी शराब और 17 पौवा गोवा स्पेशल विस्की किया बरामद
Shantanu Roy
17 Nov 2025 10:46 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिती में लाश मिली है। स्थानीय लोगों को बांसपारा नाले में एक युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान संजय यादव उर्फ संजू (24 वर्ष), पिता बसंत यादव, निवासी पचरी पारा दुर्ग के रूप में हुई है। रविवार रात वह अपने घर से स्कूटी पर गया था, लेकिन सुबह उसकी लाश मिलने की खबर आई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मृतक के पिता ने बताया कि संजय रोज की तरह रविवार रात करीब 10 बजे घर से बाहर निकला था। उसने परिजनों को कहा था कि वह थोड़ी देर में वापस आ जाएगा। लेकिन देर रात तक जब वह नहीं लौटा तो घर वालों ने उसकी तलाश शुरू की। इसके बाद भी संजय का कोई पता नहीं चला। सोमवार सुबह नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने बांसपारा नाले में युवक का शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस की मौजूदगी में नाले से बाहर निकाला गया शव
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी नवीन राजपूत ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सबसे पहले शव को नाले से बाहर निकलवाया गया। मौके पर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी के अनुसार मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शुरुआती जांच में पुलिस हत्या, हादसा और नशेड़ियों से विवाद जैसी संभावनाओं को भी खंगाल रही है।
मौके पर मिली मृतक की स्कूटी
घटनास्थल से मृतक की स्कूटी भी बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि जिस जगह शव मिला है, वहां देर रात शराब और गांजा पीने वालों का जमावड़ा रहता है। आशंका जताई जा रही है कि युवक देर रात किसी हादसे या विवाद का शिकार हुआ होगा। हालांकि पुलिस अभी किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जाएगी। मृतक संजय यादव रोजी-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बेटा घर नहीं लौटा तो परिजन पहले से ही चिंतित थे, लेकिन सुबह नाले में शव मिलने की खबर ने घर में कोहराम मचा दिया। परिजन थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पिता ने बताया कि हम प्रशासन से जांच की मांग करते हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





