छत्तीसगढ़
बीच सड़क में मारपीट का मामला, रायपुर पुलिस ने दर्ज की FIR
jantaserishta.com
5 Aug 2023 1:40 PM IST

x
देखें वीडियो.
रायपुर। राजधानी में एक युवक से बीच सड़क में बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है. शहर के मेकाहारा अस्पताल के पास ठेला लगाने को लेकर दो युवकों ने मिलकर एक युवक की बेदम पिटाई कर दी. वहीं आसपास के लोग बीचबचाव करने भी आए. लेकिन बदमाशों ने मारपीट बंद नहीं की. मारपीट में युवक को चोटें आई है. घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और मारपीट करने वाले सभी लोगों को पकड़ कर थाने ले गई. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. यह मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के अनुसार, मौदहापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मेकाहारा अस्पताल के पास 2 युवकों ने मिलकर एक युवक की पिटाई कर दी. यह घटना सुबह लगभग साढ़े 8 बजे की है. घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची. बच्च सड़क में मारपीट करने वाले चारों युवकों को पुलिस पकड़ कर थाने ले गई.
बताया जा रहा है कि जीतू साहू और तरुण साहू ने शाकिर अली से मारपीट की है, इस मारपीट में उसके सिर में चोट आई है. वहीं पुलिस को पीड़ित के पास से बटनदार चाकू भी मिला है. यह विवाद ठेला लगाने को लेकर हुआ. आरोपी तरुण साहू और जीतू साहू फल और नाश्ते की दुकान लगाते हैं और पीड़ित साकिर अली चाय गुटका की दुकान लगाता है.
मौदहापारा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि जीतू साहू और तरुण साहू ने पीड़ित जाकिर अली की पिटाई की है. जहां एक युवक पुनीत साहू बीच बचाव करते भी नजर आया. पीड़ित के पास बटनदार चाकू भी मिला है. इसलिए उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है. ये पूरा विवाद ठेला लगाने को लेकर हुआ है. मामले में आरोपी जीतू साहू और तरुण साहू के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.
Tagsरायपुररायपुर न्यूज़रायपुर पुलिसरायपुर वायरल वीडियोमेकाहारा अस्पतालRaipurRaipur NewsRaipur PoliceRaipur Viral VideoMekahara Hospital
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





